अजय नागर/राष्ट्र सम्मत/जयपुर।
भारत सरकार द्वारा भारत के लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती पर पर आज 150 रुपए मूल्य का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। साथ ही स्मारक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। इस संदर्भ में वित्त मंत्रालय द्वारा राजपत्र अधिसूचना जारी की गई है।
सरदार वल्लभभाई पटेल लोह पुरुष के नाम से जाने जाते थे। लोह पुरुष की उपाधि उन्हें उनके दृढ़ संकल्प और दृढ़ दृष्टिकोण के कारण मिली थी। उन्होंने इंग्लैंड से अधिवक्ता की पढ़ाई पूर्ण की थी। वह भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता, राजनेता, स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री थे। उनका सबसे बड़ा कार्य भारत की संप्रभुत्व रियासतों का एकीकरण करना था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद लगभग 560 से अधिक संप्रभुत्व देसी रियासतों का कुशलता पूर्वक कूटनीतिक और आवश्यक के अनुसार सैन्य हस्तक्षेप के मध्य से भारतीय संघ में सफलतापूर्वक विलय करवाई। जिसके कारण उन्हें भारत का बिस्मार्क भी कहा जाता है। 31 अक्टूबर 1875 को उनका जन्म गुजरात मे हुआ था। 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने इनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। उनकी स्मृति में गुजरात प्रदेश की नर्मदा नदी के तट पर 182 मीटर ऊंची स्टैचू ऑफ यूनिटी का निर्माण करवाया जो उनको समर्पित है।
ऐसे बनेगा सिक्का
150 रुपए के सिक्के की धातु संरचना में शुद्ध चांदी धातु शामिल होगी। जिसमें 999.9 प्रतिशत चांदी होगी। सिक्के का वजन 40 ग्राम होगा और इसका व्यास 44 मिमी होगा, जिसमें किनारे पर 200 दांते होंगे।
सिक्के का विवरण
सिक्के के आगे की तरफ बीच में अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष अंकित होगा। जिसके नीचे “सत्यमेव जयते“ लिखा होगा। बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में “भारत“ शब्द और दाईं परिधि पर अंग्रेजी में “INDIA“ शब्द अंकित होगा। इसमें सिंह शीर्ष के नीचे अंतर्राष्ट्रीय अंकों में रुपया चिह्न ₹ और मूल्यवर्ग 150 भी अंकित होगा।
सिक्के के पीछे की ओर सरदार वल्लभभाई पटेल का चित्र होगा। चित्र के नीचे क्रमशः अंतरराष्ट्रीय अंकों में वर्ष 1875 - 2025 उत्कीर्ण होगा। सिक्के के ऊपरी परिधि पर देवनागरी लिपि में “सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती“ उत्कीर्ण होगा। सिक्के के निचले परिधि पर अंग्रेजी में “150TH BIRTH ANNIVERSARY OF SARDAR VALLABHBHAI PATEL" उत्कीर्ण होगा।