अजय नागर/राष्ट्र सम्मत
दौसा। राजकीय विधि महाविद्यालय में 76 वा गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विधि महाविधालय की प्राचार्य डॉक्टर अलका भाटिया ने महाविद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। फिर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात सभी ने मिलकर राष्ट्रीय गान गाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। संविधान निर्माण, संविधान सभा और संविधान संबंधी रोचक तथ्यों से अवगत कराया। लोकतंत्र के इस महापर्व को मनाने का मौका कितनी मुश्किलों और कितने ही स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदान के पश्चात मिला है। उन सब बलिदानियों की याद दिलाई।
प्राचार्य ने छात्रों को यह भी बताया कि संविधान बनाने में विधि विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संविधान का ड्राफ्ट बनाने वाले महत्वपूर्ण विधि विशेषज्ञों को भी इस अवसर पर याद करते हुए, बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर द्वारा प्रदत संविधान की रक्षा का प्रण किया। प्राचार्य ने छात्रों का आह्वान करते हुए उन्हें भविष्य का विधिवेत बताया और कहा कि अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि है कि वह गणतांत्रिक मूल्यों की हमेशा रक्षा करे।
आपको बता दे की महाविद्यालय प्रारंभ होने के बाद यह गणतंत्र दिवस का पहला समारोह मनाया गया है। महाविद्यालय को इसी सत्र से ही बार काउंसिल से मान्यता प्राप्त हुई है। महाविद्यालय का यह पहला सत्र और पहला ही बैच है। इस लिए छात्रों में इस कार्यक्रम को मनाने का विशेष उत्साह था। इस कार्यक्रम में विधि राजकीय विधि महाविद्यालय के छात्र, हर्ष गोठवाल, राजकुमार शर्मा, दीनदयाल, तमन्ना, निधि, राहुल, विष्णु शर्मा, ज्ञानप्रकाश, रविन्द्र, रिंकूविकास, ऋतुराज, प्रियंका, शालू, इत्यादि ने भाग लिया।