मिशन लाइफ अपनाकर जलवायु परिवर्तन को रोका जा सकता है: राज्य सचिव जैन
राष्ट्र सम्मत जयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट मुख्यालय पर राज्य सचिव की अध्यक्षता में क्लाइमेट लीडर पर मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें राज्य संगठन आयुक्त पूरनसिंह शेखावत, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल, सहायक राज्य संगठन आयुक्त दामोदर प्रसाद शर्मा, राज्य मुख्यालय सीओ स्काउट एलआर शर्मा, राज्य मुख्यालय सीओ गाइड कृष्णा सैनी,  क्लाइमेट चेंज स्टेट कॉर्डिनेटर श्रीकांत शर्मा, क्लाइमेट लीडर गौरव गोयल उपस्थित रहे। मीटिंग में राज्य सचिव ने बताया कि जलवायु परिवर्तन गंभीर विषय है। उन्होंने राजस्थान प्रदेश के समस्त कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, यूनिट लीडर को इस मुद्दे पर शामिल होने की अपील की। 
जलवायु परिवर्तन राज्य समन्वयक श्रीकांत शर्मा ने बताया कि कार्बन उत्सर्जन, ग्लोबल वार्मिंग से बढ़ते तापमान को मिशन लाइफ अपनाकर रोका जा सकता है। 
इस अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त पूरन सिंह ने कहा की इस प्रोजेक्ट को संपूर्ण राजस्थान में शीघ्र लागू कर आमजन से जोड़ा जाएगा। 
एलआर शर्मा ने बताया की शीघ्र ही स्थानीय संघ जिले वाइज कॉर्डिनेटर नियुक्त किए जायेंगे।  प्रोजेक्ट को पूरे जोर शोर से चलाया जाएगा।
Comments