संस्कृत भारती द्वारा वाल्मीकि जयंती मनाई गई
दौसा। शरद पूर्णिमा को संस्कृत भारती द्वारा वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयपुर प्रांत के तत्वाधान में संस्कृत भारती दौसा ने आयोजन योग भवन इंदिरा कॉलोनी दौसा में मनाया।

संस्कृत भारती अलवर विभाग  सहसंयोजक लोकेश शर्मा संस्कृत ने बताया कि भगवान वाल्मीकि के जयंती उत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा के दिन इसी तरह धूमधाम से किया जाता है। इस अवसर पर मूल रामायण, राम रक्षास्त्रोत आदि के पाठ किए गए तथा भगवान वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला गया ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने वाल्मीकि के संदर्भ में विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। वे आदिकवि कैसे हुए। उनके द्वारा आदि काव्य रामायण कैसे रचा गया। सभी के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला गया। 

इस अवसर पर शिवरतन नायला, रामजीलाल झिगनिया, ओमप्रकाश महेश्वरा, योगगुरु सुरेश शर्मा, संस्कृत भारती के जिला सहसंयोजक डॉ मदनलाल शर्मा, उमाशंकर शर्मा, विमलेश शर्मा, महेश शर्मा, रमेश शास्त्री, कमलेश अचलपुरा, गोविंद शर्मा, कीर्ति शर्मा, डॉ यश शर्मा, रामजीलाल, सीताराम ट्रांसपोर्ट, सत्यनारायण ट्रांसपोर्ट, रामचंद्र, प्रहलाद, ऋचा, वैशाली, पूनम, गजानंद, संजू आदि उपस्थित रहे।
Comments