भारत स्काउट गाइड के रोवर क्रू का शुभारंभ
दौसा। दौसा मुख्यालय पर लॉर्ड बेडन पावेल ओपन रोवर क्रू का पंजीकरण हो गया है। यह दौसा जिला में 1992 से संचालित पहला रोवर क्रू है। जिसकी पुनः मान्यता बहाल हुई है। जिसका फायदा दौसा के युवाओं को मिलने लगेगा।
एडवांस रोवर लीडर अजय नागर ने बताया कि भारत स्काउट गाइड संगठन युवा छात्रों के लिए गतिविधि चलाता है। यहां आकर छात्रों मे शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। यह संगठन राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मुख्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देश की पालना करता है। इसमें 15 से 25 आयु वर्ग के छात्र प्रवेश ले सकते है। यह स्वतंत्र इकाई है। इसमें जिले के किसी भी विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र प्रवेश ले सकते है।
स्काउटिंग और गाइडिंग एक स्वीकृत प्रकार का चरित्र प्रशिक्षण है। लड़कों और लड़कियों के लाभ के लिए डिज़ाइन की गई अच्छी नागरिकता की तैयारी है। जो जिम्मेदारी की भावना और भरोसे की भावना पर जोर देती है। पहल और नेतृत्व के विकास के लिए व्यक्तिगत अवसर बनें और आत्म-नियंत्रण, आत्मनिर्भरता और आत्म दिशा को बढ़ावा देंवे।
स्वतंत्र क्रू का इस प्रकार ले सकेंगे युवा फायदे
स्वतंत्र क्रू में कोई भी 15 वर्ष से 24 वर्ष का युवा प्रवेश ले सकता है। जिसमें विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र की कोई बाध्यता नहीं है। प्रवेश शुल्क जमा करवाकर प्रवेश ले सकता है। जिसमें रियायती दर पर एडवेंचर, रोवर रेंजर, जम्बूरी, कार्निवल, देश विदेश में भ्रमण का आनंद ले सकेगा। इसके साथ ही साथ 6 माह बाद निपुण, उसके 1 वर्ष पश्चात महामहिम राज्यपाल महोदय से अवार्ड, उसके 1 वर्ष पश्चात महामहिम राष्ट्रपति महोदय सेअवार्ड प्राप्त कर सकते है।