जिला प्रेस क्लब दौसा का शुभारंभ
दौसा। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। मीडिया यदि सकारात्मक भूमिका निभाता है तो बड़े से बड़े परिवर्तन लाने में सक्षम है। ये विचार मुख्यमंत्री ओएसडी लोकेश शर्मा ने दौसा जिला प्रेसक्लब शुभारंभ के दौरान फर्स्ट टावर मे स्थित प्रेसक्लब परिसर मे कहे।

उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारों की साकारात्मक आलोचना करने की भी जिम्मेदारी है, तो सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को आमजन तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी है। सरकार कोई जनहित के कार्य करती है जिससे सीधे तौर पर आम जनता को फायदा हो। सरकार की ऐसी योजनाएं हैं, जो सामाजिक सुरक्षा की है। जिनसे व्यक्ति सीधे तौर पर उनसे लाभान्वित होता हो और अच्छे काम सरकार के द्वारा किए जाते हैं उन सबको आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मीडिया कर्मियों की है। यदि कहीं कोई कामियां रहती हैं तो उन कमियों का उल्लेख करना भी मीडिया की नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि यदि कमियां बताई जाएंगी तो सीधे तौर उनमें सुधार की गुंजाइश भी रहती है। सकारात्मक और सार्थक लेखन व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जो दिखाता है उन तथ्यों पर सरकार हमेशा ध्यान देती है। दौसा के लिए यह एक बहुत अच्छी बात है की दौसा जिले के सभी पत्रकारों ने मिलकर दौसा में एक जिला प्रेस क्लब का शुभारंभ किया है। ये आने वाले समय में एक बड़ा इतिहास रचने वाला है। पूरे जिले के सभी पत्रकार बंधु एक साथ एकजुट होकर काम करेंगे। 

लोकेश शर्मा ने कहा मैं आपको भरोसा दिलाता हूं हमारी सरकार ने हमेशा पत्रकारों के लिए कल्याण के लिए लगातार काम किया है। पत्रकारों के उत्थान के लिए कल्याण के लिए जो भी संभव हुआ है हर उस काम को करने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं खुद हमेशा पत्रकारों के साथ जुड़े रहे हैं।

लोकेश शर्मा ने जिला प्रेस क्लब में आए सभी पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

थली स्थित दुखभंजन आश्रम के संत बलराम दास जी महाराज ने क्लब का फीता काटकर शुभारंभ किया। उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों को आशीर्वाद प्रदान किया।

दौसा सांसद जसकौर मीणा ने संतों को समाज का आदर्श व पथ प्रदर्शक मानते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। सभी पत्रकारों को प्रेसक्लब शुभारंभ की शुभकामनाएं दी।

प्रेसक्लब के अध्यक्ष महेश बालाहेड़ी ने बताया कि आज दौसा जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा, संवाद के लिए जिला प्रेस क्लब का गठन किया गया। क्लब फर्स्ट टावर आगरा रोड, दौसा पर खोला गया। 

शुभारंभ के अवसर पर जिलेभर से आए पत्रकारों ने भाग लिया। संगठन को गति प्रदान करने के लिये शीघ्र ही जिला प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। 

क्लब शुभारंभ के समय दुखभंजन आश्रम संत बलराम दास जी महाराज, 
विशेषाधिकारी मुख्यमंत्री लोकेश शर्मा, दौसा सांसद  जसकोर मीना, पूर्व विधायक शंकर शर्मा, पूर्व सदस्य राजस्थान लोक सेवा आयोग विनोद बिहारी शर्मा, सभापति ममता चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर, बिरदी चंद शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रतन तिवाड़ी, पंडित राधेश्याम शर्मा, ऋषभ शर्मा, उर्मिला जोशी, डॉ.निर्मला शर्मा, राजेंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.प्रभु दयाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र तिवाडी, डॉ.मोहन लाल मीना, चेयरमेन अर्बन कॉपरेटिव बैंक कृष्ण अवतार शर्मा, राजा राम मीना, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष महेश बालाहेड़ी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जैमन, अजय नागर, बजरंग सिंह चौहान, कमल शर्मा, अतुल शर्मा, कमलेश याशिका, कमलेश त्रिवेदी, विनोद जैमन, सुरेश तिवाड़ी, अन्नू शर्मा, सुशील शर्मा, सारिका शर्मा, सुमनलता जायसवाल, मुकेश शर्मा हेमकांत भारद्वाज उपस्थित रहे।
Comments