नई दिल्ली/जयपुर। भारत तिब्बत संघ के राष्ट्रीय महासचिव सौरभ सारस्वत को तिब्बत की निर्वासित सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। सारस्वत तिब्बत की आज़ादी के लिए सम्पूर्ण भारत मे भारत तिब्बत संघ के तत्वावधान में मुहिम चलाए हुए है।
संघ के प्रवक्ता ने बताया कि भारत मे तिब्बत की आज़ादी के लिए निर्वासित तिब्बत सरकार ने सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई के रूप में कोर ग्रुप बना रखा है। कोर ग्रुप की 10 मई को दिल्ली स्थित परम पवित्र दलाई लामा के कार्यालय पर बैठक रखी गई थी। बैठक मे भारत तिब्बत संघ के राष्ट्रीय महासचिव सौरभ सारस्वत को कोर ग्रुप में क्षेत्रीय संयोजक बनाने का निर्णय लिया था। साथ ही हरियाणा और राजस्थान प्रदेश की जिम्मेवारी सौपी है।
आपको बता दे कि चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर रखा है। इस कारण से तिब्बत की सरकार और परम पावन दलाई लामा को पलायन करना पड़ा था। भारत ने इनको अपने यहां शरण दे रखी है। तिब्बत की सरकार ने भारत में तिब्बत मुक्ति आंदोलन के लिए सर्वोच्च इकाई कोर ग्रुप ऑफ तिब्बतन काज का गठन कर रखा है। सौरभ सारस्वत विगत 10-15 वर्षों से तिब्बत की मुक्ति के लिए भारतवासियों मे जागृति का कार्य कर रहे है। जो आज भी जारी है। इनकी मेहनत ही है, जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी तिब्बत सरकार ने इनको दी है।
नव नियुक्त क्षेत्रीय संयोजक काज की बैठक मे भाग लेते हुए।
अपनी इस नियुक्ति पर सौरभ सारस्वत ने तिब्बती धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा, तिब्बत सरकार और कोर ग्रुप के संयोजक अरूणांचल प्रदेश से आने वाले पूर्व सांसद श्री आर के खिरमे का आभार जताया है।
सारस्वत की इस नियुक्ति पर भारत तिब्बत संघ के सभी प्रान्तों के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता प्रकट की है। भारत तिब्बत संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायधीश न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की साथ ही संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व मेजर जनरल निलेंद कुमार, पूर्व आई जी आनंद वर्धन शुक्ला, आंध्र प्रदेश से माधवन, गंगोत्री से रावल हरीश सेमवाल, वृंदावन से पूज्य सुनील कौशल जी महाराज, कुरुक्षेत्र से दिनेश जिंदल, रांची से अमिताभ पांडे, प्रवीण शर्मा, जयपुर से ओम प्रकाश त्रिपाठी, आगरा से रूचि चतुर्वेदी, अतुल कुलश्रेष्ठ, असम से अलका पटवारी, अनिर्वाण गोस्वामी, सिक्किम से शशि शर्मा, अरूणांचल से गोंजुम माही न्योडू, अलवर से गौरव शर्मा, जम्मू से कुलदीप शर्मा, कर्नाटक से महेंद्र सोलंकी, हिमाचल से विजय ठाकुर, जोगिंदर सिंह वर्मा, गुजरात से भावेश भाई, मृणालिनी ठाकर, बेंगलुरु से भूपेश कश्यप, मोहित सारस्वत, डूंगर प्रजापति, गुंडाराम गहलोत, सहित सभी ने बधाई दी है।