विद्या मंदिर के पूर्व छात्रों ने खेली फूलों से होली, किया गुरुदेवो का सम्मान
1967 से लेकर वर्तमान के पूर्व छात्र हुए शामिल
जयपुर। आदर्श विद्या मंदिर के पूर्व छात्रों द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राजापार्क स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 1967 से लेकर वर्तमान के पूर्व छात्र शामिल हुए।
समारोह का आयोजन सरस्वती वंदना से शुरू किया गया। पूर्व छात्र आलोक कौशिक ने बताया कि सभी ने मिलकर फूलों से होली खेली। आयोजन में पूर्व छात्रों द्वारा अपने गुरुजनों का सम्मान किया गया। समारोह में श्रीफल, शॉल और मोतियों की माला द्वारा सम्मान किया गया। 
समारोह में वयोवृद्ध गुरुदेव मोहन नागपाल जी, विष्णु बडाया जी, रामकुमार सिंह जी पुंढीर, निरंजन शर्मा जी, धर्मदत्त जी सहित 20 शिक्षकों का सम्मान किया गया।  
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व छात्र डॉ. सुधीर सचदेव, वाइस चांसलर महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी रहे। उन्होंने कहा कि अपने सपनो को बच्चों पर मत लादना। बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ संस्कारवान बनाना। बनाने वाले ने उन्हें हमसे भी अच्छा बनाया है। उन्होंने कहा कि आज हम कुछ भी है वो सब गुरुजनों की देन है। इन्ही के आशीर्वाद से हम आगे बड़े है। 


गुलशन खत्री ने बताया कि पूर्व छात्र आपस में मिलकर बड़े खुश हुए। कई साथी तो 30-35 साल के अंतराल में पहली बार मिले है। बचपन की यादों को ताजा कर खूब आनंद लिया। सभी साथियों ने अपने गुरुजनों का पैर छू कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आलोक कौशिक ने छात्रों को विद्यालय के गौरवशाली अतीत की याद दिलाते हुए उनसे पूर्व छात्रों के इस सम्मेलन की परम्परा में निरंतरता रखने का आव्हान किया।

समारोह में 500 पूर्व छात्र शामिल हुए एवं स्वरूचि भोज का आनंद लिया। समारोह के अंत मे शांति पाठ किया गया। आगुन्तक पूर्व छात्रों एवं गुरुजनों का स्वागत आलोक कौशिक ने किया। आये हुए सभी आगुन्तको का प्रवीण अरोड़ा ने आभार व्यक्त किया।







Comments