दौसा के उमेद सिंह बने थानेदार
दौसा। पुलिस आयुक्तालय में कार्यरत उम्मेद सिंह को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के चलते मुख्य आरक्षी से सहायक उपनिरीक्षक बनाया गया है। 

पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी आदेश में एक उप निरीक्षक एवं दो सहायक उप निरीक्षक के आदेश जारी किए है। आदेश में उम्मेंद सिंह के साथ साथ द्वारका प्रसाद और सुरेंद्र कुमार के आदेश जारी हुए हैं।  आदेश में द्वारका प्रसाद को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक एवं उम्मेद सिंह और सुरेंद्र कुमार को मुख्य आरक्षी से सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है।
दौसा जिले के भांडारेज मोड़ के पासगांव पाडली कला निवासी उमेद सिंह गुर्जर को राजस्थान पुलिस में गैलंट्री प्रमोशन मिलने पर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक सुलेश चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया है।
Comments