जयपुर। सेवा भारती की साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। आयोजन सांगानेर के सचिवालय विहार स्थित क्रमांक 3 के नोबल किड्ज विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यशाला किशोरी कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा भारती द्वारा की गई।
मानसरोवर भाग अध्यक्ष बिंदिया शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में प्रांत महिला समन्वयक अनिल शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी साप्ताहिक कार्य शालाओं का नियमित आयोजन करना है।
सांगानेर विभाग के भाग 3 से जुड़ी हुई बालिकाओं को कार्यशाला में ब्यूटीपार्लर व स्वास्थ्य संबंधी विषयों के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। विषय विशेषज्ञ नीता चौधरी ने ब्यूटी पार्लर संबंधी व इंदु कालरा ने स्वास्थ्य संबंधी विषयों के बारे में बारीकी से जानकारी दी। जिससे किशोरियां ज्ञानार्जन कर लाभान्वित हुई।
कार्यक्रम विभाग महिला कार्य प्रमुख सांगानेर विभाग अरुणा टांक के देख रेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मानसरोवर भाग अध्यक्ष बिंदिया शर्मा ने किया।