दौसा। विप्र फाउंडेशन दौसा के तत्वाधान में 700 से अधिक वरिष्ठ विप्रो, विप्र प्रतिभाओं, विशिष्ट प्रतिभाओं एवं समाज के भामाशाहो का यथोचित सम्मान किया गया। सम्मान समारोह गुप्तेश्वर रोड स्थित गुप्त नाथ गार्डन पर सम्पन्न हुआ।
जिला अध्यक्ष कैलाश तिवारी ने बताया की समारोह सुशील ओझा राष्ट्रीय संयोजक विप्र फाउंडेशन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि शंकर लाल शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, धर्म नारायण जोशी, प्रदेश प्रभारी पवन पुजारी, प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, अर्चना शर्मा अध्यक्ष समाज कल्याण बोर्ड आदि रहे। इन सबने समारोह को संबोधित किया।
तहसील अध्यक्ष गजेंद्र झाला ने बताया कि प्रतिभाओं के साथ-साथ 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ विप्र जनो का भी विशेष सम्मान विप्र फाउंडेशन परिवार द्वारा किया गया। जिला युवा अध्यक्ष शिरीष शर्मा ने बताया की समारोह में लगभग 700 प्रतिभाओं का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। जिसमें शाल, मोमेंटो, श्रीफल आदि देकर प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष सियाराम शर्मा ने बताया समारोह में भामाशाह एवं खेल क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मंच उद्बोधन देते हुए धर्म नारायण जोशी ने परशुराम कुंड रथ यात्रा मे सम्मिलित होने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा ने विप्र समाज में फैली हुई बुराइयों को त्याग कर एक होने का आव्हान किया। समस्त विप्र जनों से एक होकर प्रतिभाओं के लिए छात्रावास, लाइब्रेरी खोलने का भी आह्वान किया। साथ ही जॉन के सभी 6 जिलों में विप्र फाउंडेशन की ओर से एक्सीलेंस सेंटर खोलने की घोषणा की। साथ ही पात्र प्रतिभाओं को आगे बढ़ने हेतु विप्र फाउंडेशन द्वारा आर्थिक एवं शैक्षणिक मदद करने की भी घोषणा की।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर शर्मा ने जिले से भावपूर्ण जुड़ाव का उल्लेख करते हुए दौसा के लिए हमेशा तैयार रहने का विश्वास दिलाया।राज्य मंत्री अर्चना शर्मा ने विगत दिनों हुई कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में सचेत रहने हेतु आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय ने दौसा जिला द्वारा परशुराम कुंड निर्माण हेतु 11 लाख की राशि दिए जाने पर जिला अध्यक्ष एवं पूरी टीम को साधुवाद दिया। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष लोकेश अवस्थी, दिनेश भोमिया सिकराय, दिनेश जोशी लालसोट, सूर्य प्रकाश बांदीकुई भी अपने-अपने कार्यकारिणी के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती भारद्वाज, तहसील अध्यक्ष गजेंद्र झाला, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिरीष शर्मा, अनिल निमला, परमानंद रलावता, विनोद गौड़, हेमेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, बलराम शर्मा, दीपक शर्मा, संतोष शर्मा, संजीव रावत, राकेश गौतम, सतीश पारीक, हिमांशु भापीवाल, रमाकांत शर्मा, रवि गंगावत एडवोकेट, सेठूराम शर्मा विष्णु हरियाणा का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन जिला प्रवक्ता लोकेश शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसकी अध्यक्षता वेद प्रकाश उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई।