देवउठनी ग्यारस पर, 10 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में
दौसा। देव उठनी ग्यारस पर सेवाभारती समिति द्वारा पांचवा सर्व जातीय श्री रामजानकी विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन आदर्श विद्या मंदिर गेटोलॉव रोड पर किया गया। सम्मेलन मे सर्व समाज में से 14 जातियों के10 जोड़ो का अग्नि के समक्ष विवाह संपन्न हुआ।
समाज में व्याप्त भेदभाव व कुरीतियों को दूर करने के लिए सेवा भारती ने देव उठानी ग्यारस पर श्री राम जानकी सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें सभी जाति बिरादरी के लोग बिना किसी भेदभाव के उत्साह के साथ एक मंच पर नजर आए।
सेवा भारती के जिला अध्यक्ष अजय बटवाल ने बताया कि देवउठनी ग्यारस पर विवाह सम्मेलन प्रातः 9.00 बजे दूल्हों की निकासी से प्रारंभ हुआ। उसके बाद कार्यक्रम में तोरण, मण्डप, वरमाला का आयोजन हुआ।
सामूहिक विवाह विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार से शुरू हुआ। आचार्य राजकुमार वैदिक व रविंद्र जौण ने पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया।
कार्यक्रम मे नव विवाहित जोड़ो को संत अमरदास जी महाराज, महेन्द्र दास जी महाराज, घनश्याम दास जी महाराज, सेवा भारती के प्रांतीय मंत्री गिरधारी लाल, प्रान्त संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद, जिलाध्यक्ष अजय बटवाल, कैलाश गोठडा आदि ने आशिर्वाद दिया।
सम्मेलन मे इनका हुआ विवाह
खेमसिंह संग राधा, दीपक संग निशा, कमल संग खुशबू, ओमप्रकाश संग तन्नू, अशोक कुमार संग ऊषा, अभिषेक संग पूनम, राजेंद्र कुमार संग हिना, उम्मेदसिंह संग पूजा, पवन सिंह संग सीमा, नितिन संग असमा
वैवाहिक समारोह आचार्य राजकुमार वैदिक की नज़र में
सेवा भारती दौसा के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में ब्राह्म विवाह पद्धति से आचार्य राजकुमार वैदिक के निर्देशन में सम्पूर्ण वैदिक विधि से पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया गया है।
उनका कहना है कि जाति पाती के भेदभाव से दूर ऐसे आयोजन समाज में नवजागृति लाने का कार्य करते हैं। सेवा भारती का यह कार्य अपने आप में अनूठा है। इससे समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बढ़ता है। सेवा भारती सामाजिक समरसता के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है।
सर्व समाज के सहयोग से दिया सामान
समिति द्वारा सर्व समाज के सहयोग से वर वधू को उपहार मे पलंग, गद्दे, बेड सीट, तकिया, पायजेब जोडी, कान के टोप्स, चिटकी जोडी, मंगल सूत्र, बाली, प्रेस, पानी की टंकी, तंदूर, परात, पंखा, श्रृंगार दानी, जग, बाल्टी, बर्तन, कुर्सी, मिक्सी, सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं दी गई।
सामूहिक विवाह के समापन पर विदाई के दौरान वर वधुओं के माता पिता को राम जानकी का चित्र भेंट किया। साथ में मिठाई भी दी गई।
सेवा भारती सर्व समाज के बीच में रहकर सेवा का कार्य कर रही है। महिलाओं के सिलाई केंद्र, बच्चों की पाठशाला, सद संस्कार केंद्र, दवाखाना आदि का संचालन भी कर रही है।
इस अवसर पर गोपाल लाल गुप्ता, गोपाल लाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, मोहनदास, अशोक नाटाणी, केदार प्रसाद शर्मा, बाबू लाल महेश्वरा, बाबू लाल सैनी, नन्दलाल गुप्ता, सुरेश प्रकाश शर्मा, पं. राधेश्याम शर्मा, बृजकिशोर शर्मा, ललित मोहन पारीक, सुन्दर स्वरूप गुप्ता, अजय नागर, दिनेश मीना, शंकर शर्मा सहित दौसा, लालसोट, मंडावरी समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।