नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति भवन में भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से चाणक्य वार्ता के संरक्षक व वरिष्ठ प्रचारक लक्ष्मीनारायण भाला उपाख्य लक्खी दा एवं संपादक डॉ अमित जैन ने मुलाकात की।
चाणक्य वार्ता के संपादक डॉ अमित जैन ने बताया कि चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह द्वारा प्रकाशित पुस्तकें तथा विशेषांक उपराष्ट्रपति को भेंट किये। चाणक्य वार्ता की आगामी गतिविधियों को भी विस्तार से उपराष्ट्रपति को अवगत कराया। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पूर्व की भांति अपना स्नेह चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह को प्रदान किया। समूह के सभी कार्यों की सराहना भी की।
इस अवसर पर चाणक्य वार्ता के संरक्षक एवं वरिष्ठ प्रचारक लक्ष्मीनारायण भाला उपाख्य लक्खी दा ने भी संविधान पर लिखी अपनी दूसरी पुस्तक के बारे में उपराष्ट्रपति को अवगत कराया।