नागर ब्राह्मण समाज में नवरात्रा सम्पन्न

जयपुर। नागर ब्राह्मण समाज में नवरात्रि का त्योहार 9 दिन धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे नवरात्रे शाम के समय माता रानी के सामने एवं बाबा हाटकेश के सामने गरबा करके पूजा अर्चना की जाती है।

सचिव संजय नागर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के 9 दिन माता रानी की पूजा की गई। बाबा हाटकेश की पूजा अर्चना भी की। नवरात्र के दौरान रोज माता रानी को सागारी भोग लगाया जाता है। भोग लगाने के बाद सभी समाज के बंधुओं में उसका वितरण कर दिया जाता है। नागर समाज में नवरात्रों में लावणी का वितरण किया जाता है। अबकी बार लावणी में तांबे के गिलास दिए गए। इसमें समाज के सभी सदस्यों से आर्थिक सहयोग एकत्रित करते हैं।
अध्यक्ष महेंद्र नागर ने बताया कि श्री हाटकेश मंदिर राजवाड़े के समय का हैं। यहाँ के राजा नागर ब्राह्मणों को गुजरात से लेकर आये थे। उन सभी को मकान भी बनवाकर दिए थे। मंदिर भी राज दरबार द्वारा बनवाकर दिया था। मंदिर जयपुर के गणगौरी बाजार में दीनानाथ जी की गली के पहले चौराहे पर स्थित हैं। बाबा हाटकेश्वर का पाटोत्सव अप्रैल के महीने में मनाया जाता हैं।
Comments