जयपुर। राजस्थान सरकार ने आदेश जारी करके गोपाल गुप्ता को बृज भाषा अकादमी का सचिव मनोनीत किया हैं।
राजस्थान सरकार के कला,साहित्य,संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से एक आदेश जारी किया गया हैं। जारी आदेश में वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्रजभाषा साहित्यकार गोपाल लाल गुप्ता को सचिव नियुक्त किया गया हैं। रमेश कुमार बैरवा लेखाधिकारी, निदेशालय आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग को कोषाध्यक्ष के रुप में मनोनीत किया गया हैं।
आपको बता दे कि गोपाल लाल गुप्ता भरतपुर जिले के बयाना में जन्मे हैं। बाल्यकाल भुसावर में गुजरा हैं। भुसावर ही इनका कार्यक्षेत्र रहा हैं। कॉलेज शिक्षा बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में हुई हैं। वर्तमान में जयपुर में रहकर बृज भाषा के प्रचार प्रसार के लिए कार्यरत हैं।
आपने बृज भाषा में बृज भाषा को वैश्विक सरूप और महाभारत पुस्तक का लेखन किया हैं। पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था।
आप वरिष्ठ पत्रकार हैं। आप पत्रकारिता के क्षेत्र में 1988 से सक्रिय हैं। जयपुर से प्रकाशित अम्बर से पत्रकारिता की शुरुआत की। उसके बाद फिर इन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा। नवभारत, राजस्थान पत्रिका, कैपिटल मार्केट आदि संस्थानों में कार्य किया और सामाजिक सरोकारों की पैरवी की। वर्तमान में जयपुर से प्रकाशित जयपुर पल्स के संपादक हैं। पत्रकार संगठन जार में रहकर पत्रकारों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। वर्तमान में पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन आल इंडिया स्माल न्यूज़पेपर एसोसिएशन के राजस्थान प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहकर पत्रकार हितो के लिए संघर्षरत हैं।