राष्ट्र सम्मत
जयपुर। भारत रक्षा मंच का तृतीय अखिल भारतीय अधिवेशन रेशम बाग नागपुर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में सडक एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, शारदा पीठ शंकराचार्य जी,
राष्ट्रीय संगठन मंत्री सूर्यकांत जी केलकर, महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर आदि मौजूद रहे।
अदिवेशन में सत्य नारायण जटिया राष्ट्रीय अध्यक्ष, कमांडर भुषण दिवान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, डाक्टर अशोक आचार्य को संगठन महामंत्री एवं राजस्थान से संगठन महामंत्री श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रमुख पश्चिम क्षेत्र (राजस्थान एव गुजरात) नियुक्त किया गया।
राजस्थान के आर पी शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, प्रकाश शर्मा प्रदेश महामंत्री
राजस्थान के आर पी शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, प्रकाश शर्मा एडवोकेट प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम मे राजस्थान से प्रतिनिधित्व के रूप मे महामंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा, आर पी शर्मा उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री रमेश जाजोरिया, उपाध्यक्ष आनन्द विजय, मंत्री राजसिंह गोपालिया, भौमाराम, प्रकाश शर्मा एडवोकेट, मुर्ति मीना, शकुन्तला विजय, मीना जैन सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।